दिल्ली । दिल्ली नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रधान कॉलोनी में मजदूर किराएदार विकास पार्टी के कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रभारी अजीत दहिया ने कहा – हमारी संस्था गरीबों और मजलूमों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और उन लोगों के लिए जिनके सर पर छत आज तक नहीं हो पाई । उन्होंने आगे कहा की हम ऐसे ऐसे परिवारों से मिले जिनके बच्चे जवान हो गए और उनके बच्चों की भी शादी हो गई परंतु

उनकी सारी जिंदगी किराए के मकान में ही कटी हमारा एकमात्र मकसद है जो दिल्ली के अंदर पिछले 10 साल से 15 साल से 5 साल से किराए के मकान में रह रहा है और मकान मालिकों के द्वारा निरंतर प्रताड़ित किया जाता है, के सर पर छत अवश्य होनी चाहिए हम ऐसे मिशन के लिए बिना किसी भेदभाव के अमीर गरीब के और धर्म जाति से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं हम दिल्ली सरकार , केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि दिल्ली में रहने वालों किरायेदारों के लिए एक मकान अवश्य दें ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal