दिल्ली । देवली बिधान सभा अंर्तगत होली चौक संगम बिहार देवली में मजबूर किरायेदार बिकास पार्टी के तत्वावधान में महिला सेल की मीटिंग का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मजबूर किरायेदार बिकास पार्टी की लोकसभा प्रभारी श्रीमती प्रगति सक्सेना ने कहा कि हमारी पार्टी दिल्ली राज्य में लम्बे समय से रह रहे ऐसे लोगों की समस्या का निराकरण करना चाहती हैं जिनके सिर पर आज भी छत नसीब नहीं हो पाई हैं। प्रगति ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, डॉक्टर श्याम पाल राष्ट्रीय महासचिव आदि

पदाधिकारियों के निर्देशन में मैंने अपने इलाके के मजदूर किरायेदारो के हित में जंग लड़ने का फैसला किया है । मै अच्छी तरह से जानती हूं कि ये लड़ाई लंबी चलेगी। आज तक किरायेदारो की समस्या को किसी भी पार्टी चाहे भाजपा काग्रेस हो या आंदोलन से सत्ता में आई सरकार आम आदमी पार्टी ने उठाने की कोशिश नहीं की । महज इनके जजबातों से खेलने और इनके वोटों का निजी हित में इस्तेमाल करने के सिवा कुछ नही किया । दिल्ली की मौजूदा सरकार ने 6 अगस्त 2017 को भारी संख्या में उपस्थित किरायेदारो मजदूरों को आस्वत किया था कि हमारी सरकार आगामी दो माह में बिजली के सब्सिडी मीटर किरायेदारो के नाम से लगाएगी तथा किरायेदारो को मकान बनाकर देगी परन्तु एक साल बीतने के बाद भी इनके वादों का कुछ पता नहीं चला । आज हमारी पार्टी मजदूरों किराएदारों के लिए आवास तथा जब तक आवास न मिलने तक किराया भत्ता देने की मांग दिल्ली और केंद्र सरकार से करती है वो भी बिना किसी भेद भाव के। इस अवसर पर उपस्थित कार्य कर्ताऔ में लक्ष्मी, रेशमा,मीरा, रजनी, सीमा, सुनीता, मंजू, विभा, राजो, गीता, गंगा, सपना, कांति, शिमली देवी, राजू, शोभा सहाय, सुरेश कुमार, राजाराम गौतम, सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal