Home / Flash / सीएचसी अस्पताल से निराश होकर लौट रहे मरीज

सीएचसी अस्पताल से निराश होकर लौट रहे मरीज

गोपीगंज(भदोही) । सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाकेन्द्र गोपीगंज मे चिकित्साधिकारी की् लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रहा है।जो दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए परेशानी का सवब बन रहा है।पहले तो इस स्वास्थ्य केन्द्र में अधिकतर चिकित्सक समय से नही बैठते, और यदि बैठते भी हैं तो मरीजों से सीधे मुंह बात नहीं करते।बुधवार को महिला चिकित्साधिकारी राजवीर कौर दिन में 11:30 बजे तक स्वास्थ्य केन्द्र से गायब रहीं।तब तक आने वाली महिला मरीज व प्रसूता स्त्रियां दर्द से विचलित रहीं ।कहने को तो भदोही जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस चिकित्सालय मे चिकित्सकों की लापरवाही का आलम है कि यहां गम्भीर

मरीज बीमारी के बेड पर पड़े-पड़े तड़पते रहते हैं।यहां तक कि स्टाफ भी मरीजों को लावारिश छोड़कर गायब हो जाते हैं।
बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग प्रतिवर्ष मरीजों पर काफी रुपया खर्च कर रहा है।सरकार की मंशा है कि लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा व मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराया जा सके।लेकिन यहाँ पर तैनात चिकित्सक सरकार की मंशा पर पानी करने में लगे हुए हैं जिनमें जब मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते हैं तो वहां पर तैनात चिकित्सकों द्वारा उनके सीधे मुंह बात नहीं किया जाता ऐसा लगता है कि वह बड़े ही मजबूरी में मरीजों को देखते हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए जाने को लेकर लोगों ने इस ओर जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *