Home / Flash / विद्यालय में भोजन न मिलने पर, बच्चों ने किया ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

विद्यालय में भोजन न मिलने पर, बच्चों ने किया ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

संजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट

गौरा, प्रतापगढ़ । शासन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए अनेक सुविधाएं किए हैं बच्चों को दोपहर में भोजन कराने का भी योजना चला रही है । वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ जिले में गौरा ब्लाक के कतरौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को शासन से मिलने वाला दोपहर का भोजन उनसे आए दिन छीन लिया जाता है । समस्याओं से उबकर बच्चों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्राम सभा में नारेबाजी करते

हुए आरोप लगाया कि प्रधान की वजह से नहीं मिलता है खाना । आज दिन बुधवार को विद्यालय में शिक्षक दिवस एक ओर मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर बच्चे विद्यालय में भूखे पेट तड़पते रहे, छुट्टी होने पर बच्चों ने जाते समय ग्राम सभा में नारेबाजी करने लगे जिसे देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । उक्त सुविधा के संबंध में बात करने पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र मौर्य ने बताया कि एम०डी०एम० में समय से राशन न उपलब्ध कराए जाने एवं न दिए जाने पर ऐसी समस्याएं आए दिन विद्यालय में बनी रहती हैं जिससे बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिल पाता है जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी बताई गई है । प्रधानाध्यापक ने बताया कि आज मैं जिला मुख्यालय पर आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में गया था । प्राथमिक विद्यालय कतरौली में कुल लगभग 115 बच्चे हैं सहायक अध्यापक बाल विद्याधर द्विवेदी व शिक्षामित्र आशा देवी की नियुक्ति है । जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गौरा विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उक्त विद्यालय के संबंध में जांच किया जाएगा जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *