मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी पहल पॉलिथीन मुक्त उत्तर प्रदेश हो । नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर अध्यक्ष शिवगोविंद साहू की अगुवाई में पूरे नगर में भ्रमण करके लोगों को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए संदेश दिया गया ।चेयरमैन ने कहा कि पाँलीथिन मुक्त हमारा नगर
हो यही मकसद है । नगरपालिका परिषद द्वारा कपड़े का थैला लोगो को देकर एक संदेश दिया गया कि प्लास्टिक पाँलीथिन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है । ज्ञात हो कि नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा पाँलीथिन रैली निकालकर नगर वासियों को जागरूक किया गया ।पाँलीथिन की जगह पर एक-एक कपड़े के झोले को देना यह कहीं न कहीं दर्शाता है कि पालिका अध्यक्ष की एक अच्छी मंशा है ताकि पॉलिथीन मुक्त हो हमारा नगर । स्वस्थ्य वातावरण पूरी तरीके से हो इसके लिए एक बड़ी पहल अध्यक्ष शिवगोविंद साहू ने किया । इस मौके पर अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन राजकुमार गुप्ता (नेता ) , समाजसेवी संगठन के प्रभुत्व विश्वमित्र गुप्त , सभासद धर्मेंद्र सिंह, दीपक मोदनवाल ,सुरेश सोनी, ग्यासुद्दीन ऐसे तमाम सभासदो ने बढ़चढ़कर भाग लिया । राम कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal