छिन्दवाड़ा । ओबीसी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष देशराज सूर्यवंशी ने बताया कि आज ओबीसी समाज के पदाधिकारी जिला कलेक्टर में ओबीसी युवा महासभा के प्रदेश संयोजक दीपक बंदेवार की विशेष उपस्थिति पर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम पर ज्ञापन सौंपा जो कि दिल्ली के जंतर- मंतर मैदान पर दिनांक 09/08/2018 को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय संविधान को जलाया गया उसकी घोर निंदा ओबीसी समाज करता है और उनके
विरूद्ध देशद्रोही का मुकदमा दर्ज करने की माँग करता है श्री बंदेवार ने कहां की बाबासाहब अंबेडकर ने संविधान के धारा 340 में ओबीसी समाज को संख्या के अनुपात पर भागीदारी मिलना चाहिए यह लिखा था और आज संविधान को जो जलाया गया इसकी ओबीसी समाज बड़ी घोर निंदा करता है और ओबीसी समाज ऐसी मांग करता है कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए यदि कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर पर ओबीसी युवा महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कपिल सोनी ,विधानसभा अध्यक्ष अखिल सूर्यवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विक्की रायसेने, जिला कार्यालय मंत्री अमन मालवीय ,चंदन बंदेवार,जिला सह सयोंजक राजा सराठे, दीपक भारती ,मयूर ठाकरे ,चिंटू ,सुमित, सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal