मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आज दिनांक 08.08.2018 को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बादशाहपुर डिपो का चुनाव ज्ञानबहादुर सिंह व रमजान अली के देख रेख मे सम्पन्न हुआ । 90 मतो मे 83 मत पडे़ जिसमें शाखा अध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार सरोज को 65 मत एवं श्री सच्चिदानंद यादव को 18 मत मिले। शाखा मंत्री पद हेतु गंगा प्रसाद दुबे
को 42 मत एवं महेंद्र कनौजिया को 41 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार शाखा अध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार सरोज अपने प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद यादव से 47 मतो विजई घोषित हुए । वही मंत्री पद पर गंगा प्रसाद दुबे अपने प्रतिद्वंद्वी से 1 मतो से विजई घोषित हुए । कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। विजय कुमार सरोज शाखा अध्यक्ष पद पर पिछले 21 वर्ष से लगातार निर्वाचित होते आये है।
लगातार इक्कीसवीं बार जीत दर्ज कर विजय कुमार सरोज ने इतिहास रच डाला ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal