भदोही । कंट्री फर्स्ट, वोट मस्ट, मतदाता, भारत के भाग्य विधाता । उम्र हो 18 साल, मतदाता सूची में नाम डलवाएं तत्काल। आदि नारों के साथ बुधवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के छात्र-छात्राओं सहित परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने व चुनावों में मतदान करने के प्रति जागरुक किया। लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के साथ मतदाता
पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवाने पर जोर दिया। गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को मतदान व मतदाता पहचान पत्र के महत्व से परिचित कराया गया।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाता पहचान पत्र बनवाने व मतदान करने पर जोर दिया। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से किसी भी चुनाव में पहुंचकर मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके प्रत्येक छात्र-छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों में जितना अधिक मतदान होगा उतना ही स्वच्छ शासन की स्थापना हो सकेगी। इस दौरान जुटे छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वह अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे तो औरों को भी प्रेरित करेंगे। इस मौके पर डा. रमेशचंद यादव, डा. अवधेश यादव, डा. जितेंद्र ¨सह नौलखा, डा. कामिनी वर्मा, सुशील त्रिपाठी, डा. सर्वेशानंद, संतोष आर्या आदि थे।
इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर से निकाली गई रैली में शामिल बच्चों को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अखिलेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात निकली रैली में शामिल बच
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal