Home / Flash / जौनपुर लोकसभा सीट से पंकज मिश्रा ने पेश की प्रबल दावेदारी

जौनपुर लोकसभा सीट से पंकज मिश्रा ने पेश की प्रबल दावेदारी

पंकज मिश्रा समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरा में भी लोकप्रिय माने जाते हैं

————————————————–

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर राजनीतिक गलियारों में जहाँ खलबली मची हुई है वहीं राजनीतिक सूत्रों की माने तो भाजपा में अंदरूनी गुटबंदी भी शुरू हो गई है। जिसको लेकर मतदाताओं में भी कुछ नया कयास लगाया जाने लगा है।

लोकसभा जौनपुर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों की बात करें तो मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के
समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। कौन उम्मीदवार होगा? समाजसेवी, मृदु भाषी,सपा युवा नेता जो रायपुर उकनी के कशी सराय गांव के निवासी हैं उनके ऊपर लोग कयास लगाने लगे हैं कि सपा पंकज मिश्रा को भी टिकट दे सकती है क्योंकि पंकज मिश्रा क्षेत्र के लोगों के दुःख-सुख मे सहभागिता निभाते चले आ रहे हैं। पंकज मिश्रा समय – समय पर यूवाओं का उत्साह वर्धन के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े स्तर पर कराते रहते हैं। पंकज मिश्रा का कोई अपराधिक छवि नहीं है। पंकज मिश्रा समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरा में भी लोकप्रिय माने जाते हैं। अधिकतर पंकज मिश्रा सामाजिक कार्य करते रहते हैं पिछले वर्ष राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज में उन्होंने कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास को बुलाकर काफ़ी लोकप्रियता हासिल किया है। जौनपुर लोकसभा सीट से पंकज मिश्रा ने भी प्रबल दावेदारी पेश किया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *