बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पवारा थाना क्षेत्र के सजईं कला गांव में बीती रात चोरों ने निजी नलकूप के मशीन घर में सेंध लगाकर 12 केवीए का विद्युत स्टेपलाइजर उठा ले गये । सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पंवारा थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है । मिली जानकारी के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गांव निवासी राजेश शर्मा पुत्र सभापति शर्मा के घर से कुछ दूरी पर उनका निजी नलकूप लगा है। जिसमे बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर उसमे लगा 12 किलोवाट का स्टेपलाइजर चोर उठा ले गए। भुक्तभोगी जब सुबह नलकूप चलाने गए तो घर में सेंध लगा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो 12 किलोवाट का स्टेपलाइजर गायब था। बुधवार को इसकी जानकारी भुक्तभोगी ने पवारा थाना पुलिस को दी । चोरी की जानकारी होते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसओ पवारा राजनारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal