Home / Flash / दरोगा जी! चोरी हो गई….. सेंध लगाकर स्टेपलाइजर उठा ले गए चोर –

दरोगा जी! चोरी हो गई….. सेंध लगाकर स्टेपलाइजर उठा ले गए चोर –

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पवारा थाना क्षेत्र के सजईं कला गांव में बीती रात चोरों ने निजी नलकूप के मशीन घर में सेंध लगाकर 12 केवीए का विद्युत स्टेपलाइजर उठा ले गये । सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पंवारा थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है । मिली जानकारी के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गांव निवासी राजेश शर्मा पुत्र सभापति शर्मा के घर से कुछ दूरी पर उनका निजी नलकूप लगा है। जिसमे बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर उसमे लगा 12 किलोवाट का स्टेपलाइजर चोर उठा ले गए। भुक्तभोगी जब सुबह नलकूप चलाने गए तो घर में सेंध लगा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो 12 किलोवाट का स्टेपलाइजर गायब था। बुधवार को इसकी जानकारी भुक्तभोगी ने पवारा थाना पुलिस को दी । चोरी की जानकारी होते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसओ पवारा राजनारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *