
सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। के. एन. सिंह इंटर कॉलेज, बाँकी सिकरारा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे समाजसेवी व भाजपा जौनपुर के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों के द्वारा बनाये गए साइंस, आर्ट्स के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। बच्चों ने बेहद खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह ने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों से एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठोर परिश्रम करने का आह्वान किया। छात्राओं को समाज, परिवार, राष्ट्र व उनके दायित्वों का पूर्ण ज्ञान अर्जित करने के लिए उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं के. एन. सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री लालसाहब सिंह जी, संरक्षक श्री प्रहलाद सिंह जी, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह जी एवं कॉलेज परिवार को शुभकामनायें देता हूँ। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का विद्यालय में भव्य स्वागत व सम्मानित किया गया
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal


