Home / Flash / केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, प्रयागराज और वाराणसी द्वारा किया गया

केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, प्रयागराज और वाराणसी द्वारा किया गया

कुलदीप शुक्ल की रिपोर्ट

प्रयागराज। केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, वाराणसी में कई महीनो से बंद चल रहे औषधालय संख्या – 2 का उदघाटन नए परिसर 54-55, गणेश धाम कॉलोनी, सुंदरपुर में डॉ. ऋतु अग्रवाल, अपर निदेशक, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, प्रयागराज और वाराणसी द्वारा किया गया । अभी तक वाराणसी शहर में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना का एक मात्र औषधालय शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बडालाल पर में संचालित था जिससे शहर के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था । सुंदरपुर में औषधालय का संचालन होने से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी । उपरोक्त उदघाटन कार्यक्रम में डॉ. रागिनी, डॉ. अशोक मीना, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, वाराणसी के सभी कर्मचारी और केंद्रीय सरकार के पेंशनर्स एसोसिएशन के कई सदस्य सम्मिलित हुए ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *