
कुलदीप शुक्ल की रिपोर्ट
प्रयागराज। केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, वाराणसी में कई महीनो से बंद चल रहे औषधालय संख्या – 2 का उदघाटन नए परिसर 54-55, गणेश धाम कॉलोनी, सुंदरपुर में डॉ. ऋतु अग्रवाल, अपर निदेशक, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, प्रयागराज और वाराणसी द्वारा किया गया । अभी तक वाराणसी शहर में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना का एक मात्र औषधालय शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बडालाल पर में संचालित था जिससे शहर के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था । सुंदरपुर में औषधालय का संचालन होने से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी । उपरोक्त उदघाटन कार्यक्रम में डॉ. रागिनी, डॉ. अशोक मीना, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, वाराणसी के सभी कर्मचारी और केंद्रीय सरकार के पेंशनर्स एसोसिएशन के कई सदस्य सम्मिलित हुए ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal