


व



िज्ञान, सामाजिक, राजनीतिक ऐतिहासिक आर्थिक भौगोलिक विषयों पर प्रदर्शनी
————————————————–
स्कूल के डायरेक्टर के साथ थाना प्रभारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
—————————————-
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर में कटरा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में 21 नवंबर दिन मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, स्कूल द्वारा इस कार्यक्रम को प्रतिभा प्रदर्शन दिवस के रूप में मनाया गया, प्रदर्शनी में कक्षा 5 से लेकर 12 तक के बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे विज्ञान, सामाजिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक, आर्थिक, भौगोलिक, विषयों पर उत्कृष्ट प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसमें सबसे प्रमुख रूप से विजयनगर साम्राज्य, यूरोपीय व्यापार व्यवस्था, भारतीय न्याय प्रणाली, चंद्रयान प्रक्षेपण,आंतरिक मानव अंगों का क्रियाकलाप, तथा मनोरंजन क्षेत्र में हॉरर हाउस, सेल्फी प्वाइंट और रचनात्मक विषय पर प्रोजेक्ट छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया गया था। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा संपूर्ण विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने स्मार्ट सिटी मॉडल और चंद्रयान प्रक्षेपण देखकर खुश होते हुए बच्चों की प्रशंसा और बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।
स्मार्ट सिटी मॉडल प्रोजेक्ट में सारी चीजे वेल डेवलप्ड दिखी, इस मॉडल में प्रदूषण का खतरा कम करने के उपाय मॉडल थे, इस प्रोजेक्ट को तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं ने बताया कि यह एक विसनरी प्रोजेक्ट है, जहां पर हमें शेरों को ट्रांसफॉर्म करना है, और बेहतर से बेहतरीन बनाना है, इस प्रोजेक्ट को तैयार करने वाले छात्रों का नाम नीरज गुप्ता, कृष्ण जी गुप्ता, उत्सव उमरवैश्य, आर्यत पांडेय,मानसी उमरवैश्य, यशस्वी रावत, पलक पांडेय थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य आर सी मिश्रा, एस सी तिवारी, रंजीत गुप्ता, महेंद्र शुक्ला,मधु शुक्ला, प्रभा केसरी,प्रज्ञा सिंह, कंचन गुप्ता, सुष्मिता पांडेय, कमलेश भार्गव, K. N मौर्य, नेहा सिंह, सुभा मिश्रा, उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal