

सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह ने छठ महोत्सव 2023 जौनपुर का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा का व्रत किसी कठिन तपस्या से कम नहीं होता है क्योंकि छठ पूजा का व्रत पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। किसी भी कामना से जो भी महिलाएं इस व्रत को रखती हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अपने काम की सफलता के लिए और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए इस व्रत को पूरी निष्ठा और श्रद्धा से करते हैं।
इस दौरान साथ मे सदस्य विधान परिषद श्री विद्यासागर सोनकर एवं अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कलाकारों को ज्ञान प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य छठ महोत्सव की प्रस्तुति अद्भुत रही जिसके लिए मै आयोजक बन्धुओं को बधाई देता हूँ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal



