
डा.दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में बासदेव मौर्य के घर के सामने लगभग तीन दशक के पूर्व से ही 63 के वी का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाया जा रहा है जब की उस ट्रांसफार्मर पर मौजूदा समय पर लगभग 135 से 140 केवी का कनेक्शन का भार चल रहा है जिसकी वजह से आए दिन ओवर लोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर जल जाता है जिसकी शिकायत कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से कई बार किए लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। विगत 30अगस्त 2023 को ट्रांसफार्मर जलने पर ग्रामीणों ने भाजपा राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी को लिखित रूप से ट्रांसफार्मर लगवाने व उसकी क्षमता बढ़वाने के लिए आवेदन पत्र ज्ञापित किया जिस पर माननीय राज्य सभा सांसद ने आश्वासन दिया कि हम अपने निधि से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वा देंगे । ग्रामीण उपभोकता आश्वासन पर फूले नहीं समाए और घर लौटते। समय अपर अभियन्ता विद्युत विभाग को भी एक आवेदन पत्र दिए उनसे भी क्षमता बढ़ाने का आश्वासन मिला लेकिन आज तक नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। आज पुनः ओवर लोड के चलते 14सितम्बर2023 को एक महीने बाद ही ट्रांसफार्मर जल गया।
जहां उत्तर प्रदेश सूबे की सरकार के मुखिया का दावा है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नवरात्रि,दशहरा ,दीपावली ,जैसे पर्व पर विद्युत वितरण बाधित नही होने पायेगी वही नवरात्रि जैसे पर्व के एक दिन पूर्व ही से ग्राम सभा हसनपुर निवासी ट्रांसफार्मर जलने की वजह से अधेरी रात में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। जहां पूर्वजों ने केरोशिन तेल जलाकर रोशनी में जीवन यापन करते थे वही आज केरोशीन तेल बन्द हो जाने पर मात्र विद्युत का ही एक सहारा बचा है ओ भी आए दिन ओवर लोड पड़ने की वजह से कही पुराना जर्जर तार आखिरी सांस लेते टूट कर गिर जाता है तो कही ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से हम ग्रामवासी को अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में हसनपुर ग्राम वासी शासन प्रशासन के लोगों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं कि ग्राम सभा हसनपुर में 150 केवी का ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगवाया जाय। अब देखना ये है कि ग्रामीणों के अनुनय विनय का शासन प्रशासन के लोगों पर कितना असर पड़ता है और ग्रामीणों की मांग को कितना तवज्जो मिलता है, मिलता भी है कि नही ये तो वक्त ही बताएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
