Home / Flash / जिलाधिकारी के आदेश पर सड़क पर अत्याधुनिक मशीनों से कार्य शुरू, जज सिंह अन्ना ने जेई अनिल राय के आग्रह पर आंदोलन पांचवे दिन समाप्त किया

जिलाधिकारी के आदेश पर सड़क पर अत्याधुनिक मशीनों से कार्य शुरू, जज सिंह अन्ना ने जेई अनिल राय के आग्रह पर आंदोलन पांचवे दिन समाप्त किया

सब की नजर संवाददाता

बरसठी,जौनपुर। निगोह से कूसा रोड तक और जमुनीपुर से बनकट तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के एफडीआर तकनीक से बनाई जाने वाली सड़क जो 1 वर्षों से गीट्टी खोद कर छोड़ी गई थी आज 15 अक्टूबर नवरात्रि के दिन बहादुर सिंह महाविद्यालय बनकट से अत्यधिक मशीनों के साथ सड़क निर्माण शुरू हो गया पीआईयू- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जौनपुर के जेई अनिल राय और चंद्रावती कंस्ट्रक्शन के जेई लालू यादव के आग्रह पर जज सिंह अन्ना ने पांचवें दिन आंदोलन समाप्त किया । जज सिंह अन्ना जिद पर अड़े थे जब तक सड़क पर मशीन नहीं आ जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा अंततः जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के सख्त आदेश पर और पत्रकारों के अड़ियल रवैया पर कार्य शुरू हुआ और हिंदुस्तान और भारतीय सहारा अखबार एक से बढ़कर एक यूं ट्यूब चैनलों ने इस खबर को आढ़े हाथों लिया था और प्रशासन और ठेकेदार भयभीत होकर आज नवरात्र के दिन 15 अक्टूबर से कार्य शुरू किया। अब क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है । जज सिंह अन्ना ने जहां जहां सड़क पर हाईकोर्ट में स्टे गहली के लड्डू पंडित और कूशा के विजय पंडित ने लिया है उनसे समझौता कर रहे हैं उनके चकों पर भी सफलता पा ली जाएगी इस तरह एक वर्षों से रुका कम जज सिंह अन्ना के अड़ियल रवैया, आंदोलन, अथक प्रयास और पत्रकारों के रोज खबर को प्रमुखता देने से कार्य शुरू हो गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *