
सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। रिटायर्ड फौजी वर्दी ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला निवासी शिवगढ़ इटहरा का गत दिनो शनिवार रात अचानक उनका निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए वर्दी ग्रुप ने श्रद्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में रिटायर्ड फौजी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर वर्दी ग्रुप के अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, उमाशंकर तिवारी, आर पी शुक्ला, दिनेश सिंह, राधेश्याम तिवारी, के.पी उपाध्यक्ष अशोक सरोज अनिल श्रीवास्तव ,शीतला प्रसाद पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर हीरालाल यादव और बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal