Home / Flash / अब भी मोहब्बत बाकी है हुई रिलीज लोगों का मिल रहा है प्यार आशिर्वाद

अब भी मोहब्बत बाकी है हुई रिलीज लोगों का मिल रहा है प्यार आशिर्वाद

सब की नजर संवाददाता

मुंबई। कोरबा (छत्तीसगढ़) की मशहूर गीतकार और निर्देशिका डॉ सरिता चंद्रा द्वारा लिखा गया गीत “अब भी मोहब्बत बाकी है ” हाल ही में मुंबई स्थित प्रोडक्शन कंपनी ” स्टार एनजी प्रोडक्शंस ” द्वारा रिलीज किया गया जिसे लोग सुनकर काफी पसंद कर रहे हैं । सैड लव पर आधारित यह गीत लिखा गया है जिसकी काफी सराहना हो रही है। इस गीत को संगीत दिया है “नयन गोस्वामी” ने जो बोकारो, झारखंड राज्य के मूल निवासी हैं और मुंबई में कार्यरत हैं और गायक डॉ. आसिफ मनेर हैं। जितनी खूबसूरती से सरिता चंद्रा ने इस गीत को लिखा है उतनी ही बेहतरीन तरीके से संगीत के माध्यम से नयन गोस्वामी ने इस गीत को बनाया और गायक डॉ. आसिफ मनेर द्वारा उतनी ही खूबसूरती से गाया गया है । सरिता चंद्रा ने बताया है कि और भी काफी प्रोजेक्ट्स आने वाले है जो जल्द ही रिलीज किए जायेंगे ।ज्ञात हो कि डाॅ चंद्रा द्वारा लिखित आलेख प्रकाशित हुए हैं.

विशेष संवाददाता जय प्रकाश तिवारी

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *