Home / Flash / एसपी हाय हाय जिलाधिकारी हाय हाय के नारो से परिसर गूंज उठा

एसपी हाय हाय जिलाधिकारी हाय हाय के नारो से परिसर गूंज उठा

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर । सरपतहा थाना की पट्टी नरेंद्रपुर में 29 अगस्त को पिकअप और उस पर लदा 4 लाख का किराना सामान चोरी के मामले को लेकर समाजसेवी जज सिंह अन्ना अनशन कर रहे हैं। अन्ना का चौथे दिन तबीयत बिगड़ गई और मरणासन्न अवस्था में पहुंचने लगे कि अन्ना के समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय और एसपी कार्यालय घेर लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए एसपी हाय हाय जिलाधिकारी हाय हाय के नारो से परिसर गूंज उठा वही घबराए कार्यालय के कर्मचारी समर्थकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन समर्थक जोशीले कार्यालय में पहुंचे वहीं अन्ना मूर्छित होकर गिर पड़े एसडीएम ने ज्ञापन लेकर के समस्या हल करने का आश्वासन दिया और एसडीएम शाहगंज से और थाना अध्यक्ष सरपतहा से बात करके तत्काल खुलासा करवाने को कहा इसके बाद अन्ना चिकित्सा विभाग के आए डॉक्टरों से परीक्षण कराया डॉक्टरों ने अन्ना का हालत चिंता जनक बताया, फिर भी अन्ना समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे एसपी अनुपस्थित मिले और सीओ सदर उपाध्याय ने अन्ना की बात सुनी उनके साथ पट्टी नरेंद्रपुर से आए अर्जुन सिंह ने अपनी बात सुनाई और तत्काल खुलासा की मांग की डीएम कार्यालय में उपस्थित एसडीएम ने शाहगंज एसडीएम को फोन करके मामले से अवगत कराया और तत्काल खुलासा की बात कहां । अन्ना का आमरण अनशन अभी भी लगातार जारी है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *