सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर ब्लाक खण्ड क्षेत्र के गांव लौंह निवासी भालेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिंह के ऊपर आरोप लगाया है कि सिक्रेट्री विनीत सिंह द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल नही दिया जा रहा है। डीएम जौनपुर को दिऐ शिकायत में भालेंद्र सिंह ने सिक्रेट्री विनीत सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सिक्रेट्री द्वारा नकल मांगने पर गाली गलौच और धमकी दिया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि 15 वाँ वित्त योजनाओं पर लीपापोती करके धन उगाही करते हैं जिससे ग्राम पंचायत का कार्य सुचारू रुप से नही किया जा रहा है। शिकायत मे कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति सिक्रेट्री के पास जाता है तो उससे गाली गलौच किया जाता है और सिक्रेट्री बोलते हैं कि मेरी पकड़ ऊपर तक है मेरा कोई कुछ नही विगाड़ सकता है। इन तमाम मामले को लेकर जब सिक्रेट्री विनीत सिंह के मोबाइल पर कुछ देर बाद फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि जबरन स्वयं मुझे अभद्र गाली देकर मेरे से 1975 की नकल मांग रहे थे। मेरे ऊपर जो आरोप लगाया जा रहा है वो सरासर गलत है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal