

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
बुलंदशहर। पूर्व छात्र परिषद इकाई-1 आदर्श मन्दिर इण्टर कॉलिज खुर्जा द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। माँ शारदे के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन विद्यालय के प्रबंधक महोदय आनंद सिंह जी, मित्तल नर्सिंग होम बुलंदशहर के पूर्व छात्र डॉ.भूपेंद्र कुमार जी एवं पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक अंकित राणा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें कक्षा- 6th to 12th तक के 144 भैया/बहिनों का आंख, नाक, कान एवं गले की समस्याओं जांच प्रशिक्षण किया गया। जांच प्रशिक्षण 25 भैया/ बहिनों को आंख की समस्या से ग्रसित पाए जाने पर भैया/ बहिनों मेडिसन वितरण की गई एवं मित्तल नर्सिंग होम बुलंदशहर के पूर्व छात्र डॉ. भूपेंद्र कुमार जी ने बिना फीस के ट्रीटमेंट (इलाज) करने की बात कही। मेडिकल कैंप का आयोजन पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक अंकित राणा जी एवं पूर्व छात्र परिषद की संयोजिका शालिनी सिंह जी के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय आनंद सिंह जी, उपप्रधानाचार्य मुकेशपाल सिंह, लव किशोर सहाय, प्रताप सिंह पूर्व छात्र अभिषेक शर्मा, प्रशांत गुप्ता, हर्षित चौहान आदि का योगदान सराहनीय रहा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal