

सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। माँ कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कालेज मठियां, भीखपुर, मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर में बड़े ही धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा की भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वास्तव में लोग स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाने की खुशी में झूम उठे थे। विद्यालय के डायरेक्टर व भाजपा जिला मंत्री राज पटेल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया गया। राज पटेल ने विद्यालय में ध्वजारोहण करके सलामी दिया। इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए राज पटेल ने कहा कि हमे उन वीर सपूतों पर नाज है जिसके चलते हमे आजादी मिली।
कार्यक्रम के इस अवसर पर रामकिंकर पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य ,रवि यादव जिला पंचायत सदस्य ,महेंद्र पटेल प्रधान, भरत गिरी, दिलीप मौर्य, पवन पटेल, विनय पटेल, राजेश सरोज, दिलीप मौर्य, फूलचंद पटेल, राजा, विजय पटेल ,मास्टर साहब ,कुलदीप सिंह, सूरज पटेल, अमन, साहब लाल पटेल ,साहिल सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

