Home / Flash / जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ0 राकेश सिंह, डा0 संदीप कुमार, डा0 सुरेन्द्र सोनकर के द्वारा खरीफ फसलों के बेहतर खेती की जानकारी दी गयी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी किसान बन्धुओं से अपील किया कि अपने पशुओं को लम्पी वायरस का टीका अवश्य लगवा ले और सभी किसान केसीसी अवश्य बनवा लें।

एलडीएम ने बैंक के द्वारा दी जा रही तत्काल ऋण योजना, सुअर, बकरी, मछली, भेड़ पालन, बागवानी सहित अनेको योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करें।

जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में मिलेटस की खेती को अधिक से अधिक बढावा दिया जाये। किसानों को बताया जाये कि कम से कम एक चौथाई हिस्से में मिलेटस की खेती अवश्य करें।

गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर हरा चारा, टीन शेड, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिचाई को निर्देश दिया कि सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचे। जिन नलकूपों में लो बोल्टेज की समस्या आ रही हैं उन्हें विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर सुचारु रुप से चलाना सुनिश्चित करें। जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया।

इस अवसर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ, राजबली, हवलदार सहित अन्य किसानगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *