Home / Flash / तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं हम सब का जीवन दर्शन एवम कर्म योग का प्रेरक है-  ज्ञान प्रकाश सिंह

तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं हम सब का जीवन दर्शन एवम कर्म योग का प्रेरक है-  ज्ञान प्रकाश सिंह

——————————————-

लोहिया पार्क में नवीन राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। नगर के लोहिया पार्क में शुक्रवार को 111 फीट स्तंभ पर नवीन राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के पहल पर जिले के तीन शहीद परिवार के परिजनों ने किया। 60 फीट लंबाई एवं 40 फीट चौड़ाई के इस राष्ट्रीय ध्वज को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आरोहण जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह के प्रेरणा से किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं हम सब का जीवन दर्शन एवम कर्म योग का प्रेरक है। इसके तीनों रंग हमें समाज में करने वाले सुकर्म की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया पार्क का यह विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज समस्त जनमानस के बीच राष्ट्र प्रेम का संचार करता है।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज समस्त जनपद के लिए मान सम्मान का प्रतीक है। इस पार्क के रखरखाव एवं सुंदरीकरण के लिए उद्यान विभाग सदैव कटिबंध रहेगा। पत्रकार मधुकर तिवारी ने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पर सदैव समय-समय पर नवीन राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराकर समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह अपने राष्ट्र प्रेम को परिलक्षित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह एवं समस्त आगंतुको ने लोहिया पार्क परिसर में पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ध्वज आरोहण करने आए शहीद राजेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह शहीद जिलाजीत यादव की माता उर्मिला यादव एवं शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह को शाल माला एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। कचगांव इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने इस अवसर पर कैप्टन अभिषेक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज प्रोटोकॉल के तहत ध्वज आरोहण करके सलामी दी और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पत्रकार डॉक्टर मधुकर तिवारी, रामकृष्ण दुबे बबलू अंजना सिंह उर्वशी सिंह मेनका सिंह जयेश सिंह शैलेन्द्र सोनकर आलोक तिवारी,शरद पाठक, मुकेश सिंह,सुनील यादव, मयंक नारायण,अनुराग तिवारी,अरूण सिंह सहित जनपद के तमाम गणमान नगर वासी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *