
आजमगढ़ (ब्यूरो)। अवनीश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व, वाचस्पति पाण्डेय सोशियल मीडिया के पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ भी हैं ।
अवनीश कुमार पाण्डेय ग्राम, पोस्ट हरदासपुर थाना-मेहनगर जिला-आजमगढ़ के निवासी हैं ।अवनीश कुमार पाण्डेय अपनी पत्नी व 12 वर्ष के पुत्र के साथ सुबह करीब 8 बजे अपने घर में बैठे हुए थे और उनकी पत्नी चाय बना रही थी तभी अचानक गाँव के ही शैलेश पाण्डेय व निलेश पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय व तरून पाण्डेय पुत्र शैलेश पाण्डेय पुरानी रंजिश के चलते रम्मा व लाठी डंडे से घर में घुस कर अवनीश व उनकी पत्नी को मारना शुरू कर दिया इतना ही नहीं अवनीश के 12 वर्षीय पुत्र को भी इन दबंगों ने नहीं छोड़ा ।जब शोर सुन कर गाँव के लोग दौड़ कर अवनीश पाण्डेय के घर की तरफ आये तब उक्त दबंग वहां से भाग निकले ।बताया गया है कि ग्रामवासी ही अवनीश पाण्डेय व उनकी पत्नी व बच्चे को लेकर मेहनगर थाना गये और FIRलिखवाया गया पुलिस द्वारा मेडिकल कराने को कहा गया अवनीश पाण्डेय पत्नी और बच्चे को लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल मेडिकल कराने गये और उसी बीच मेहनगर पुलिस दबंगों से सांठ गांठ करके धारा 151 में दबंगों की गिरफ्तारी दिखा कर दो घंटे में मेहनगर तहसील से जमानत कराकर दबंग अपने घर पहुँच गए ।
यह भी बताया गया है कि अवनीश पाण्डेय की मोबाइल भी दबंगों द्वारा छीन ली गईं थी जो अब तक वापस नहीं हुई अब उन दबंगों का मनोबल और बढ़ गया है अवनीश कुमार पाण्डेय को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।अगर इसी तरह पत्रकारों पर हमले होते रहे और पुलिस लीपा-पोती करती रही तो अपराध और अपराधी के हौसले बुलंद होते रहेंगे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal