

श्री श्याम परिवार मुंगरा बादशाहपुर व सतहरिया संयुक्त द्वारा आयोजित कीर्तन–
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। नगर स्थित शक्तिपीठ श्री मां काली जी के मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की में श्री श्याम परिवार मुंगरा बादशाहपुर सतहरिया संयुक्त द्वारा देर शाम श्री खाटू श्याम जागरण , कथा का भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। देर
रात तक चले जागरण में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। भक्ति जागरण में बाबा श्री खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार कर फूलों की वर्षा की गई।श्री काली मंदिर में खाटू वाले श्याम सरकार का दरबार सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद खिलाया गया चित्र व पुष्प वर्षा से दरबार महकता रहा। कार्यक्रम में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। प्रयागराज से पधारे जागरण मंडली के गायिका रोमा निषाद ने हरा हूं बाबा बस तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है…, और इस दिल में क्या रखा है तेरा ही दर्द छुपा रखा है.. सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही रूबी और आशीष ने ‘किस्मत वालों को मिलता है खाटू श्याम, काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन तू दिलदार है… की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। महिला व पुरुष गायक कलाकारों ने भीम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा के साथ होली खेली। देर रात को बाबा श्याम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के कीर्तन में पहुंचकर भक्ति जागरण का आनंद उठाएं।इस अवसर विनय केसरवानी, मनीष सोनी ,गोलू सोनी, अजय सिंह, शुभम मौर्य, आशु केसरी, अरुण अग्रवाल मुन्ना, शिवम माली, दिनेश यादव, विजय कुमार आदि श्याम परिवार मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

