Home / Flash / ड्रेनों की सफाई में ठेकेदार कर रहे हैं मनमानी, नहीं करते पूरी ड्रेन की सफाई

ड्रेनों की सफाई में ठेकेदार कर रहे हैं मनमानी, नहीं करते पूरी ड्रेन की सफाई

संपर्क मार्गो के पास बीच-बीच में ही करते हैं ड्रेन की सफाई, कर देते हैं खानापूर्ति

——— —————————————–

सब की नजर

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के गौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाखापुर, कनेवरा पूरे खुशहाली, नारायनपुर कला, कमासिन, कलीमुरादपुर स्थिति कमासिन ड्रेन (नाला) जिससे प्रत्येक वर्षा काल में दर्जनों ग्राम पंचायतों के किसानों की सैकड़ों एकड़ से अधिक फसलें जलभराव होने के कारण नष्ट हो जाती हैं। बारिश के समय जलभराव से किसानों के फसल नष्ट होने की समस्या को देखते हुए सरकार के द्वारा नाले व ड्रेनों की सफाई कराई जाती है। लेकिन ड्रेनों की सफाई का टेंडर पाने वाले ठेकेदार मनमानी तरीके से कार्य करते हैं जिसकी वजह से ड्रेनों की सफाई नहीं हो पाती है और किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल जलभराव होने के कारण नष्ट हो जाता है। जिसकी जानकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक रानीगंज डॉक्टर आरके वर्मा को हुई तो उन्होंने 24 मई 2022 को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में प्रमुखता से रानीगंज क्षेत्र के सभी ड्रोनों में जलभराव से बचने के लिए ड्रेनों सफाई की मांग किया था। उन्होंने सरकार से पूछा था कि क्या जल शक्ति मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड गौरा अंतर्गत उमरन ड्रेन, नौडेरा ड्रेन, कमासिन ड्रेन, लपकन ड्रेन, रोहकला ड्रेन, की सफाई न होने से वर्षा काल में जलभराव होने के कारण लपकन, शेखूपुर, दमदम, अतरी, सुजहा, राजापुर, डिघवट, नौडेरा, करका, हरपुर सौध, कैलीडीह, आदि ग्राम पंचायतों की हजारों एकड़ भूमि पर लगी धान की फसल बर्बाद हो जाती है? क्या सरकार उक्त ड्रेनों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान करायेगी?। जिसके उपरांत मार्च 2023 में कमासिन ड्रेन की सफाई ठेकेदार द्वारा कराई जा रही थी जो सिर्फ रोड के आस-पास सफाई की ड्रेन का बाकी हिस्सा अधूरा छोड़ कर के चले गए। जिस के क्रम में कनेवरा गांव निवासी विधायक के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल संसाधन प्रतापगढ़ से कमासिन ड्रेन (नाला) की सफाई मानक के अनुरूप पूर्ण करवाई जाए जिससे किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट होने से बचाया जा सके व संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध गुणदोष के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *