Home / Flash / पार्टी ने प्रत्याशी बनाया और जनता ने सहयोग व आशीर्वाद दिया तो नगर पालिका परिषद क्षेत्र का विकास कह कर नहीं करके दिखाऊंगा-आनन्द गुप्ता उर्फ लवकुश गुप्ता

पार्टी ने प्रत्याशी बनाया और जनता ने सहयोग व आशीर्वाद दिया तो नगर पालिका परिषद क्षेत्र का विकास कह कर नहीं करके दिखाऊंगा-आनन्द गुप्ता उर्फ लवकुश गुप्ता

डॉ दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

——————————————-
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। आगामी नगर पालिका परिषद के होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का यदि मौका दिया और क्षेत्रीय जनता ने आशीर्वाद व सहयोग दिया तो चुनाव जीत कर क्षेत्र का चहुमुखी विकास कह कर नहीं करके दिखाऊंगा। मुंगरा बादशाहपुर की जमीं पर जन्मे जन सेवक के रूप में गरीबों के मसीहा के नाम से जाने व पहचाने जाने वाले जन सेवक के रूप में आनन्द उर्फ लवकुश गुप्ता ने भेंट वार्ता में भारतीय सहारा के पत्रकार डॉ० दिनेश कुमार मौर्य से बताया कि मै कोई नेता नहीं मै तो जन सेवक हूं जन सेवक बन कर चुनाव लड़ना चाहता हूं यदि भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने का मौका देती है और क्षेत्रीय जनता का सहयोग व आशीर्वाद मिलता है तो निश्चित रूप से चुनाव जीत कर क्षेत्र का चहुमुखी बिकास करके एक ऐतिहासिक मिशाल कायम कर के दिखाऊंगा । आनन्द गुप्ता उर्फ लवकुश गुप्ता समाज सेवक ने भारतीय सहारा के पत्रकार डॉ० दिनेश कुमार मौर्य से भेंटवार्ता में बताया कि मेरे लिए जाति मायने नहीं रखती है हर समाज का व्यक्ती मेरे परिवार का है अमीरी- गरीबी जाति बिरादरी देख कर नहीं आती प्रत्येक जाति में अमीर और गरीब दोनों होते हैं। गरीब ,असहाय , निर्बल लोगों की मदद मै अपने परिवार का मान कर करता हूं। गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई अन्य पूजा नहीं है। मै एक समाज सेवक होने के नाते समाज के निर्बल ,कमजोर,गरीब, असहाय लोगों की मदद अपना कर्तव्य समझ कर करता हूं ।
पार्टी ने टिकट दिया जनता ने सहयोग व आशीर्वाद दिया तो चुनाव जीत कर नगर पालिका परिषद में बिकास कार्य के लिए कितना धन सरकार द्वारा आता है क्षेत्र के एक- एक व्यक्ति को इसकी जानकारी होगी और जनता के सलाह से बिकास कार्य कराया जायेगा। मै नेता नहीं बेटा और जन सेवक बन कर चुनाव लड़ना चाहता हूं। फैसला पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों के हाथ में है किसे चुनाव मैदान में उतारती है मै पार्टी के दिशा निर्देश पर कार्य करने के लिए संकल्पित हूं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *