Home / Flash / मुँगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद की सीट हुई सामान्य, पूर्व चेयरमैन ने ठोंकी ताल, पार्टी ने जनता की सेवा करने का मौका दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा –  कपिल मुनि गुप्त

मुँगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद की सीट हुई सामान्य, पूर्व चेयरमैन ने ठोंकी ताल, पार्टी ने जनता की सेवा करने का मौका दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा –  कपिल मुनि गुप्त

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर अध्यक्ष पद की सीट सामान्य होने पर नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यदि क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकाल किसी से छुपा नही है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में नगर मुँगराबादशाहपुर का चहुंमुखी विकास कराया है। पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने कहा कि इसबार परिसीमन में कई गांव नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के क्षेत्र में जुड़ गया है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि जिस तरीके से मैने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ नगर का विकास कराया था वैसे ही इसबार यदि पार्टी ने टिकट दिया और क्षेत्र की जनता ने आशिर्वाद दिया तो नगर के साथ – साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी चहुंमुखी विकास करके एक ऐतिहासिक मिशाल कायम करके दिखाऊंगा। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मै नेता नहीं जन सेवक बन कर चुनाव लड़ना चाहता हूं। फैसला भारतीय जनता पार्टी के हांथ में है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *