Home / Flash / विद्युत शार्ट सर्किट से चिंताहरण आश्रम में लगी आग, अलमारी, फ्रिज, कूलर, टीवी इन्वर्टर बैट्री 6 अदद तख्ता,6 डल्लफ गद्दा, मैट सहित लाखों के सामान जल कर राख

विद्युत शार्ट सर्किट से चिंताहरण आश्रम में लगी आग, अलमारी, फ्रिज, कूलर, टीवी इन्वर्टर बैट्री 6 अदद तख्ता,6 डल्लफ गद्दा, मैट सहित लाखों के सामान जल कर राख

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। नगर के नई बाजार मोहल्ले में समाजसेवी पशुपति नाथ गुप्त मुन्ना का चिंताहरण आश्रम है। यह वह आश्रम है जहाँ गत कोरोनाकाल में पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना ) गरीबों, असहायों को खाद्यान्न सामग्री वितरित करते थे। जो जहाँ से पहुंचता है अपनी पीड़ा लेकर यथा संभव मुन्ना उसकी मदद करते चले आ रहे हैं। पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना ) गुड़हाई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। ज्ञात हो कि गुरुवार की देर शाम वह आश्रम से अपने गुड़हाई मोहल्ले स्थित माकान में आ गए। आश्रम में अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी मटरू नामक व्यक्ति सोया हुआ था। देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। जिसकी गर्मी लगने पर उसकी नींद खुल गई तो देखा वह आग से घिर गया था। मटरू सटर खोल कर बाहर आकर शोर मचाते हुए पशुपति नाथ गुप्त के आवास पर जाकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन रास्ते के अभाव में मौके पर नहीं पहुंच सका। आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया था। इस सम्बन्ध में पशुपति नाथ गुप्त मुन्ना ने बताया कि आग लगने से आश्रम में रखी अलमारी, फ्रिज,कूलर, टीवी इन्वर्टर बैट्री छः अदद तख्ता, छः डल्लफ गद्दा, मैट सहित लाखों के सामान जल कर राख हो गए। आलमारी में रखे गए आवश्यक कागजात भी जल कर राख हो गया। पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना ) के चिंताहरण आश्रम में फरियाद लेकर आने वाले लोगों की चिंता इस आश्रम से दूर हो जाया करती थी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *