Home / Flash / किसान पंचायत में पहुंचे भारतीय किसान संघ के जिला प्रमुख, सुनी किसानों की समस्याएं

किसान पंचायत में पहुंचे भारतीय किसान संघ के जिला प्रमुख, सुनी किसानों की समस्याएं

डा. प्रमोद कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील अन्तर्गत तरकुलहा गाँव में किसान पंचायत में पहुंचे आर एस एस के भारतीय किसान संघ के जिला प्रमुख संजय कुमार चतुर्वेदी व जिला उपाध्यक्ष डाक्टर एस एस दुबे किसानों से उनकी समस्याओं को सुना। तरकुलहा गाँव के तमाम किसानों ने बताया कि गाँव में कई एकड़ सरकारी भूमि एवं पोखरी पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसका मुकदमा भी फूलपुर एस डी एम न्यायालय में चल रहा है और उक्त सरकारी भूमि एवं पोखरी पर उस दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध विद्यालय भी चलाया जा रहा है। किसानों ने फूलपुर से स्थानांतरित हुए एस डी एम पर मनमाने ढंग से आदेश जारी करने का भी आरोप लगाया जिस पर तरकुलहा गाँव के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी फूलपुर तहसील में किया था। वहीं किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसल के नुकसान व खाद की काला बजारी और अन्य समस्याओं को किसान संघ के जिला प्रमुख संजय कुमार चतुर्वेदी को अवगत कराया और समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन भी दिया। संघ के किसान नेता संजय कुमार चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में आने से पहले एस डी एम फूलपुर को भी मौके पर आने के लिए हमने वार्ता किया था और एस डी एम फूलपुर नरेन्द्र गंगवार मौके पर पहुचने के लिए कहे भी थे। जब एस डी एम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो फिर संजय कुमार चतुर्वेदी मौके पर आने के लिए कहे लेकिन एस डी एम फूलपुर किसी मिटिंग का बहाना बनाकर अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए नहीं पहुंचे। संघ किसान नेता संजय कुमार चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि आगामी 19 दिसम्बर को दिल्ली में गर्जना रैली होनी है जिसमें पूरे देश से संघ से जुड़े किसान नेता दिल्ली पहुंचेगे और वहां किसानों के हित सम्बन्धी ज्ञापन भी केंद्र सरकार को सौंपा जायेगा। किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा । मौके पर-राधेमोहन,राजधारी यादव, अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान रामअचल, राजकुमार, हौसिला, कन्हैया,राजेंद्र व रामबली आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *