

सब की नजर न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने सोमवार को मड़ियाहू रेलवे स्टेशन के रेल यात्रियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जिलाधिकारी जौनपुर को सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22433,22434 के मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग का ज्ञापन दिया। जज सिंह अन्ना ने बताया कि जिलाधिकारी जौनपुर ने कहा कि मैं इस ज्ञापन को रेल मंत्रालय में भेज दे रहा हूं अब वहां से जो स्वीकृति मिलेगी उसको जनता के बता दिया जाएगा। अन्ना ने कहा कि यदि 10 नवंबर तक मड़ियाहू रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस 022433,022434 के ठहराव की घोषणा नहीं की जाती है तो 15 नवंबर को 1000 क्षेत्रवासी व रेलयात्री के साथ धरना प्रदर्शन एवं बड़ा रेल रोको आंदोलन मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।अन्ना ने कहा कि रेल यात्रियों की मांग जायज है और रेल यात्री अपनी मांग पर अडिग है इसके साथ अन्य स्टेशन जरौना, बरसठी, बारीगांव नेवादा सुदनीपुर में भी रेल रोको आंदोलन 15 नवंबर को होगा । मडियाहू रेलवे स्टेशन पर एक बोगी रेलयात्री प्रति दिन यात्री दिल्ली जाने के लिए तैयार है मरियाहू रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस का सबसे अधिक टिकट बिक्री होता है इसलिए दिल्ली का भी सबसे अधिक टिकट बिक्री होगा क्योंकि यह जौनपुर जंघई के मध्य में स्थित है। अन्ना ने कहा कि रेल आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी। सोमवार को सुबह समाजसेवी जज सिंह अन्ना के साथ रेल यात्रियों ने जरौना रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव की मांग मड़ियाहूं में स्थापित करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रेल यात्रियों ने कहा कि मडियाहू में सुहेलदेव के रुकने से मडियाहू के क्षेत्रवासी और मड़ियाहूं विधानसभा वासियों को जौनपुर,जंघई सुहेलदेव पकड़ने के लिए 1400 रू जीप का अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा । समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि अब रेल यात्री रोज कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन करते रहेंगे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal