Home / Flash / देवेंद्र सिंह के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने तथा गिराए हुए घर का मुआवजा दे सरकार- गुलाब सिंह

देवेंद्र सिंह के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने तथा गिराए हुए घर का मुआवजा दे सरकार- गुलाब सिंह

मऊ डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को किया जाए निलंबित, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने पीएम और सीएम को भेजा पत्र में दी चेतावनी

बोले जिलाध्यक्ष -एक महीने के अंदर मांग पूरा नहीं हुआ तो सीएम हाउस का करेंगे घेराव

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर के गांव गोधुआ निवासी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जौनपुर के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह (साहेब) ने भारत के प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में अवगत कराया है कि बीते 3 जून को जनपद मऊ में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पर मऊ जिला प्रशासन द्वारा घर गिराए जाने तथा इनके ऊपर फर्जी दर्ज मुकदमे वापस लेने और जिला अधिकारी मऊ व सिटी मजिस्ट्रेट को निलंबित करने के साथ-साथ गिराए गए घर का मुआवजा राज्य सरकार दे। इस दौरान राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह साहब ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अंदर देवेंद्र सिंह के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे तथा मऊ जिला प्रशासन द्वारा गिराए गए घर मुआवजा राज्य सरकार यदि नहीं देते हैं तो ठीक 1 महीने बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर गुलाब सिंह (साहेब)के समर्थन आए राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना वीर प्रताप सिंह, भारत,सनी सिंह,प्रमोद सिंह उर्फ ,(लल्ला),विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *