
विक्की गुप्ता की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। साईबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह (कोईरान) निवासी खुर्शीद के साथ भी शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ एक ठग ने अपने आपको इंडियन आर्मी का अफसर बताकर सैंट्रो कार बेचने को लेकर ₹40000 की ऑनलाइन ठगी कर दी।मामला समझ मे आने पर युवक ने थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जालसाज ने इंडियन आर्मी का बैनर की फोटो फेसबुक पर बनाए अकाउंट में लगा रखी थी। खुर्शीद दो दिन पहले कार देखो डॉट कॉम पर सेकंड हैंड कार सर्च कर रहा था। यूज्ड कार के ऑप्शन में एक कार के ऑपशन में एक सेंट्रो कार 40000 में नजर आई। उसने नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क किया ।शातिर ठग ने खुर्शीद को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और अपने आपको इंडियन आर्मी का अफसर बताते हुए ,सैंट्रो कार बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट भेजने की बात कही। जिसके बाद खुर्शीद ने गूगल पे के जरिए 5 किस्तों मे 40000 रुपए ट्रांसफर किए। खुर्शीद ने जब गाड़ी भेजने को कहा तो उसने 17500 रुपए और मांग की कहा कि तभी आपकी गाड़ी सलवन (मध्य प्रदेश) से छूट पाएगी।फिर ठग ने मोबाईल आफ कर लिया ।ठगा हुआ महसूस होने पर युवक ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे दी है।इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि साईबर ठगी का मामला है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal