Home / Flash / कोरोना संक्रमण रोकने ग्राम और वार्ड स्तर पर सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

कोरोना संक्रमण रोकने ग्राम और वार्ड स्तर पर सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल । स्वास्थ्य मंत्री प्रभारी डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की प्रत्येक विकासखण्ड स्तरीय क्रायसिस मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वर्चुअली चर्चा की। उन्होंने क्रायसिस मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा करते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन सभी मिलकर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए काम करेंगे। गॉव स्तर पर गठित कमेटी यह तय करेगी कि हमें गॉव को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखना है और इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन भी सुनिश्चित कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने गॉव के कोरोना मुक्त होने पर गॉव के बाहर ‘हमारा गॉव कोरोना मुक्त‘ का बोर्ड लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर की तरह ही वार्ड स्तर पर गठित कमेटी भी काम करेगी। उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कोविड सहायता केन्द्र खोलने के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेट मरीज और उनके परिजन बाहर न घूमे यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ऐसे मरीजों से प्रतिदिन नियमित बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए और उन्हें मोटीवेट भी किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को घर में रहने में परेशानी हो तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *