
जौनपुर (सू0वि)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा गत रात्रि जिला अस्पताल में बने एल 2 अस्पताल एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सको को निर्देश दिया कि मरीजो का अच्छे से ईलाज किया जाये। मरीजों के भोजन,दवा, साफ -सफाई और सेनेटाइजेशन नियमित रुप से किया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा- कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अविलंब अवगत कराएं, जिला प्रशासन सहयोग करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर सी.आर.ओ राजकुमार द्विवेदी, अधि. अधिकारी जौनपुर संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal