मानाधता , प्रतापगढ । कोरोना वायरस महामारी को लेकर जहाँ लोग शोसल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं वहीं कोटेदार के यहाँ इस समय बाहर से आए हुए लोग शोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए राशन ले रहे हैं । इसी के साथ बाहर से आए हुए लोग कोरोंटाइन का भी पालन

नही कर रहे हैं । कोटेदार के यहाँ फ्री मे मिलने वाला राशन सरकार मशीनों के द्वारा अंगूठा लगाकर बटवा रही है नेटवर्क प्राब्लम तो कभी मशीन खराब होने की वजह से मशीन धीमी गति से चलती है जिसके कारण लंबी कतारें लग जाती है । झसा भी होता है कि मशीन खराब होने के कारण गरीब जनता को कोटेदार के यहां बार – बार चक्कर भी लगाने पड़ जाते हैं जिससे लोगों मे रोश भी उत्पन्न होने लगता है ।
धर्मेन्द्र दुबे की रिपोर्ट मानधाता प्रतापगढ
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal