Home / Flash / वर्ल्ड विज़न इंडिया अर्बन एडीपी एवं हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी इंडिया का संयुक्त प्रयास 1170 परिवारों को दो महीने का राशन एवं 625 परिवारों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर

वर्ल्ड विज़न इंडिया अर्बन एडीपी एवं हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी इंडिया का संयुक्त प्रयास 1170 परिवारों को दो महीने का राशन एवं 625 परिवारों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर

लॉक डाउन से प्रभावित मजदूर परिवारों को राशन एवं आर्थिक मदद

लखनऊ। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है तो वहीं कई संस्थाएं कोरोना एवं लॉक डाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे है। लॉक डाउन के कारण हो रहे आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को वर्ल्ड विजन इंडिया लखनऊ अर्बन एडीपी क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम ने 1170 परिवार को चयनित करके उन्हें दो महीने का पूरा राशन उपलब्ध करवाया। इन परिवारों का चयन वर्ल्ड विज़न इंडिया के वालंटियर्स द्वारा किया गया है। इन

मजदूरों पास राशन कार्ड नहीं है । इस सहयोग में हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया का विशेष योगदान रहा।वर्ल्ड विजन इंडिया अर्बन एडीपी लखनऊ की 40 बस्तियों में काम कर रही है जहां माता शिशु स्वास्थ्य पोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 625 परिवार को ₹1000 की धनराशि उनके अकाउंट में दिए गए हैं। इस कार्यक्रम का संचालन स्टीव डेनियल राव ने किया। टीम से स्नेह लता धूसिया,जीना मोल अमूल प्रसाद नायक अरविंदर कौर और चरण ने किया। अकबर नगर में वितरण के दौरान सुमन पांडेय,कामरूनीशा एवं मीना बिष्ट का सहयोग रहा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *