पीयूष मिश्रा
सिवनी, म.प्र. । लखनवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कातलबोड़ी रेलवे ट्रैक के पास में दो पहिया वाहन में सोमवार की रात्रि लगभग 11.30 से 12.00 बजे के दरम्यान हुए सड़क हादसे में घटना स्थल में ही दो पुलिस आरक्षक जगन्नाथ चौरे तथा सुंदरलाल गढ़वाल दोनों की मृत्यू हो गई।
बता दे कि दोनों पुलिस आरक्षक पुलिस लाइन सिवनी में पदस्थ थे। वही इस दुघर्टना के मामले की जांच की जारी है और घटना का


अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। दुघर्टना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लखनवाड़ा थाना प्रभारी व लखनवाड़ा पुलिस थाना का स्टॉप दुघर्टनास्थल पर पहुंचा।
दुघर्टना स्थल कातलबोडीरेवले ट्रैक के पास दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बहुत बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो पुलिस आरक्षक की घटनास्थल में ही दु:खद व दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुघर्टना का कारण व उक्त घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal