Home / Flash / दिल्ली के पूर्व उप महापौर रमेश दत्ता के निधन पर मुकेश गोयल ने जताया गहरा शोक

दिल्ली के पूर्व उप महापौर रमेश दत्ता के निधन पर मुकेश गोयल ने जताया गहरा शोक

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता एवं वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली के पूर्व उपमहापौर रमेश दत्ता के निधन पर गहरा शोक जताया है। गोयल ने कहा कि रमेश दत्ता का निधन कांग्रेस पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
श्री मुकेश गोयल ने कहा कि रमेश दत्ता वर्ष 1967 से कांग्रेस से जुड़े थे।पार्टी में उनका संपर्क सीधे नेहरु परिवार से रहा। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े श्री दत्ता से स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी व्यक्तिगत रूप से परीचित थी। वे वर्ष 1971 से वर्ष 2017 के बीच कई बार पार्षद चुने गये । वे वर्ष 2002 से 2007 के कार्यकाल में नगर निगम में उपमहापौर बने। उन्होंने पार्षद रहते निगम में शहरी जोन के चैयरमेन के रूप में क्षेत्र का विकास किया।अनेक बार पार्षद रहने के बाद भी श्री दत्ता ने कभी धन कमाने का नहीं सोचा।उन्होंने हमेशा सादा जीवन व्यतीत किया और जीवन भर गरीब लोगों के साथ रहे। जब कभी कोई गरीब उनके पास मदद मांगने आता वे अपने पास जो भी पैसे होते दे देते थे।मदद करते समय कभी यह नहीं सोचते कि उनके पास पैसे नहीं बचे अपना खर्च कैसे चलेगा। इतना ही नहीं श्री रमेश दत्ता ने नेहरु ब्रिगेड संगठन बनाया जिसमें सैकड़ों लोग जुड़े थे।वे कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी ब्रिगेड के साथ पहुंच जाते थे।इसके अलावा कांग्रेस के किसी भी नेता के जन्मदिन पर दत्ता जी ब्रिगेड ले जा कर जन्मदिन की बधाई देना नहीं भुलते।
सबसे अहम बात पं जवाहरलाल नेहरू जी के निधन के बाद श्री रमेश दत्ता के प्रयास से मिंटो रोड़ पर नेहरू हिल बनाया गया व जवाहरलाल नेहरू के नाम पर मार्ग का नाम रखा गया।हर साल नेहरू हिल पर दत्ता जी की ओर से नेहरू जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इन कार्यक्रमों में इंदिरा जी व स्वर्गीय राजीव गांधी जी भी शामिल हो चुके है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *