Home / Flash / सौवां जन्मदिन मनाना अपने आप मे एक ऐतिहासिक कदम है – सीमा द्विवेदी

सौवां जन्मदिन मनाना अपने आप मे एक ऐतिहासिक कदम है – सीमा द्विवेदी

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सोहासा में पंडित राम किशोर मिश्रा के आवास पर उनके 100 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रसायन व उर्वरक मंत्रालय की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने पं. राम किशोर के जन्मदिन पर उनको साल देकर जन्मदिन की बधाई देते हुए आशिर्वाद लिया । लोगों को संबोधित करती हुई सीमा द्विवेदी ने कहा कि बड़े ही

सौभाग्य का विषय है कि आज हम सब ऐसे महान पुरूष के जन्मदिन पर उपस्थित हुए है जो एक महान कलाकार भी हैं । मै बधाई देना चाहती हूं मिश्रा परिवार को जो एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए पं. राम किशोर मिश्रा का सौवां जन्मदिन मना रहे हैं । इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, इंजीनियर पवन कुमार मिश्रा, डा. आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर सरज मिश्रा, बृजेश पाण्डेय, अरविंद दूवे, देव करन दूबे, कमलेश मिश्रा, डा. दीपक द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *