मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सोहासा में पंडित राम किशोर मिश्रा के आवास पर उनके 100 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रसायन व उर्वरक मंत्रालय की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने पं. राम किशोर के जन्मदिन पर उनको साल देकर जन्मदिन की बधाई देते हुए आशिर्वाद लिया । लोगों को संबोधित करती हुई सीमा द्विवेदी ने कहा कि बड़े ही

सौभाग्य का विषय है कि आज हम सब ऐसे महान पुरूष के जन्मदिन पर उपस्थित हुए है जो एक महान कलाकार भी हैं । मै बधाई देना चाहती हूं मिश्रा परिवार को जो एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए पं. राम किशोर मिश्रा का सौवां जन्मदिन मना रहे हैं । इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, इंजीनियर पवन कुमार मिश्रा, डा. आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर सरज मिश्रा, बृजेश पाण्डेय, अरविंद दूवे, देव करन दूबे, कमलेश मिश्रा, डा. दीपक द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal