Home / Flash / चोरी के आरोप मे गिरफ्तार युवक की थानां परिषर मे मौत, थानाध्यक्ष निलंबित

चोरी के आरोप मे गिरफ्तार युवक की थानां परिषर मे मौत, थानाध्यक्ष निलंबित

सोनभद्र । सोनभद्र के पन्नूगंज क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ़्तार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में ही मौत हो गयी। इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने शिवम (25) को सोमवार को सरसों की बोरी चोरी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। मंगलवार की शाम उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता उमापति शुक्ला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हिरासत में पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को बेइंतहा पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने पन्नूगंज के थानाध्यक्ष राम नारायण राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के पिता का कहना है कि मंगलवार को परिजन शिवम से मिलने के लिए थाने पर गए थे और शाम 5 बजे तक वह बिल्कुल ठीक था। शाम करीब 7 बजे परिजन को ग्राम प्रधान के ज़रिए शिवम की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पन्नूगंज के थानाध्यक्ष राम नारायण राम को निलंबित कर दिया गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *