लखनऊ । उत्तर प्रदेश के छोटे उद्यमियों को मंदी से उबारने की बड़ी कार्य योजना पर सरकार काम करने जा रही है। कारोबारी बाधाओं को दूर करने और बैंकों की भाग दौड़ बचाने के लिए बिजनेस क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।
प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के छोटे और ओडीओपी के उद्यमी बिजनेस क्रेडिट कार्ड से कच्चे माल की खरीदारी व कारोबार संबंधी अन्य जरूरतें पूरी कर सकेंगे। उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञों की टीम को मुंबई से बुलाया गया था। बैंक ही कार्ड जारी करने के मानक तय करेगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal