जौनपुर 26 जून 2019 (सू0वि)। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एच0पी0 सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मई 2019 से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये है। वे अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र 27 जून 2019 तक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर में दो प्रतियों में समस्त कागजात सहित जमा कर दें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 जून 2019 को समय 11.00 बजे, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर किया जायेगा। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्र के साथ उक्त तिथि को समय से साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal