Home / Flash / जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

बहराइच । जनपद न्यायाधीश उपेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, कारागार पीसीओ, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी, बैरक 3 ए,बी,सी,डी व बैरक 4 ए,बी कारागार अस्पताल, सहित अन्य बैरकों का संघन निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल के चिकित्सक डा. अनिल कुमार वर्मा से दवा आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। कारागार में स्थापित पुस्तकालय का भी अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकरी प्राप्त करते हुए पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या में इज़ाफा कियेे जाने का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम नूरी अंसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव नवनीत कुमार भारती, करागार अधीक्षक एस.एन.त्रिपाठी, जेलर डी. के शुक्ला, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार वर्मा व एस.के. त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *