Home / उत्तर प्रदेश / ग्रामीण को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया , गोताखोर तलाश मे जुटे

ग्रामीण को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया , गोताखोर तलाश मे जुटे

बहराइच । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के भवानीपुर गांव में नदी किनारे गए ग्रामीण को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। पुलिस व वन विभाग के सहयोग से गोताखोर तलाश कर रहे हैं। अभी तक लाश का पता नहीं चल सका है।

दिल दहलाने वाली यह घटना रविवार को सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। इस गांव निवासी 55 वर्षीय प्यारेलाल यादव पुत्र ठाकुर रोज की तरह रविवार को खेत में काम कर रहा था। इसी बीच वह गेरुआ नदी के समीप शौच के लिए गया। तभी गेरुआ नदी से निकले मगरमच्छ ने प्यारेलाल पर हमला कर दिया, और उसे मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों की नजर भी उस पर पड़ी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही मगरमच्छ प्यारेलाल को खींचकर गहरे पानी में ले गया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। तब तक मगरमच्छ प्यारेलाल को लेकर गहरे पानी में चला गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फारेस्ट व सुजौली एसओ ब्रह्मानन्द, एसआई राज किशोर, कतर्नियाघाट के डिप्टी रेंजर राधेश्याम, वन दरोगा जमुना प्रसाद, पवन कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, डब्लूडब्लूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली आदि लोगों ने गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू की कर दी है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *