Home / Flash / योगी मोदी से बैर नहीं लुटेरों का खैर नहीं का नारा देने बाले पूर्व विधायक की हुई घर वापसी

योगी मोदी से बैर नहीं लुटेरों का खैर नहीं का नारा देने बाले पूर्व विधायक की हुई घर वापसी

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की घर वापसी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को आज लखनऊ मे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा बीजेपी में घर वापसी कराई गई है पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया में एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया था जहां पर उन्होंने एक नारा दिया की योगी मोदी से बैर नहीं लुटेरों का खैर नहीं वही पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने मोदी और योगी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ एक विकास की कथा लिख रहे हैं प्रदेश विकास में अग्रसर है लेकिन हमारा जनपद विकास में पीछड़ गया है और यहां के जनप्रतिनिधियों का दोष है राजनीति मेरा पेसा नहीं समाज सेवा है मैं समाज सेवक हूं द्वबा के धरती के लोगों का मुझे भरपूर अपार स्नेह मिलता रहा है पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कि घर वापसी से द्वबा के लोगों में काफी खुशी है और लोगों का कहना है की पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कि बीजेपी में वापसी से बीजेपी को काफी फायदा मिलेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *